शोरूम के बाहर खड़ी बाइकों को हटाने की बात कहने पर शोरूम से जुड़े लोगों ने पार्षद के करी मारपीट 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। यहां काली की ढाल क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुलेट शोरूम के बाहर खड़ी बाइकों को हटाने की बात कहने पर वर्तमान पार्षद के साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद स्थानीय जनता आक्रोशित हो उठी और शोरूम में तोड़फोड़ कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं पार्षद ने जब शोरूम संचालकों से अनुरोध किया कि वे अपनी गाड़ियां सड़क से हटवाएं, क्योंकि इससे आम लोगों को यातायात में कोई दिक्कत न हो। तो इस अनुरोध के जवाब में शोरूम से जुड़े कुछ लोगों ने पार्षद के साथ बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी। पार्षद के साथ हुई घटना से आक्रोषित लोगों ने शोरूम के खिलाफ प्रदर्शन किया और गुस्से में तोड़फोड़ भी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।

यह भी पढ़ें 👉  फायर एनओसी के नाम पर 6 हजार की रिश्वत लेता अग्निशमन अधिकारी सतर्कता विभाग की गिरफ्त में 

स्थानीय निवासियों ने कहा कि वार्ड का प्रथम नागरिक होने के नाते पार्षद का अपमान असहनीय है। वे जनता के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ बदसलूकी की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र में अभी भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news the people associated with the showroom beat the councilor uttarakhand news When asked to remove the bikes parked outside the showroom

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव: हल्द्वानी सीट से भाजपा में कौस्तुबानन्द जोशी ने ठोकी दावेदारी, ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान से पहुंचे जनता के बीच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ ही विधायक पद की दावेदारी को पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता खुल कर सामने आने लगे है। इसी क्रम हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]

Read More