बिहारीगढ़। अंतरराष्ट्रीय पेय पदार्थ निर्माता पेप्सी ने आज बुधवार को जनपद सहारनपुर के कस्बा बिहारीगढ़ में अपनी नई श्रृंखला के तहत 400 ML की बोतल लॉन्च करते हुए उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले 150 ML अधिक पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का वायदा किया है।
कस्बा बिहारीगढ़ के युवा व्यापारी नमन खुराना के टेलीफोन एक्सचेंज स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान पर आयोजित इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में कस्बे के कोल्ड्रिंक्स व्यापारी तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य जिला पंचायत बिजेंद्र कश्यप शामिल हुए।
इस दौरान पेप्सी कम्पनी के उत्तराखंड मार्केटिंग मैनेजर मोहनलाल ने कहा कि भारत में प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है, जिसके चलते कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए अब तक जो श्रृंखला 20 रूपए के सबसे छोटे ग्राहक को 250 ML की बोतल में उपलब्ध कराई जा रही थी, वह अब मुख्य ब्रांड डीयू सहित तमाम तरह के अन्य ब्रांड 400 ML की बोतल में दिए जाएंगे। कम्पनी के एरिया सेल्समैन मैनेजर पंकज त्यागी ने कहा कि कम्पनी के पास पूरी श्रृंखला मौजूद है जो बाजार में आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर सेल्स एग्जीक्यूटिव मुबारिक अली, डिस्ट्रीब्यूटर नमन खुराना, पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश कुमार, शिवम् खुराना, सोहन सैनी, अमरजीत सिंह, रैनन काम्बोज, गुरमीत सिंह राठौर, मोहित सैनी, रजत गुप्ता, हर्ष कुमार, राजन कालरा सहित बड़ी संख्या में कस्बे के व्यापारी मौजूद थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]