शराब पीकर वाहन ड्राइव करने पर पुलिस ने 15 वाहन सीज करके 15 चालकों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती की गई है। इस मामले में 15 चालकों को गिरफ्तार किया गया है। 15 वाहन सीज किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा- निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी, राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी सहित पुलिस टीम द्वारा शहर हल्द्वानी में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया।

 
वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध धारा 185/202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत 15 वाहन सीज कर 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर 02 चालान किए गए। अन्य यातायात उल्लंघनों में 09 चालान किए गए। पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 02 चालान किए गए।  
 
अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की अवस्था में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 15 drivers arrested for drink and drive drunk driving Haldwani news police action Police seized 15 vehicles Police seized 15 vehicles and arrested 15 drivers for drunk driving uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ड्रिंक एण्ड ड्राइव में 15 चालक गिरफ्तार पुलिस कार्यवाही पुलिस ने 15 वाहन किए सीज शराब पीकर वाहन ड्राइव हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More