पुलिस ने नशे में ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए डीएल निरस्तीकरण के साथ वाहन किया सीज   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कालाढूंगी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों में, पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर, थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई।

सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सड़क पर अपनी कार को लहरा कर चला रहा है। इस पर थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नैनीताल तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। वहां वाहन संख्या यूपी 15E1365 के चालक इमरान पुत्र इलियास निवासी ज़खीर नगर, सेक्टर 25, साउथ दिल्ली, उम्र 32 वर्ष को नशे में वाहन चलाते पाया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चालक को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के कैंसिलेशन की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जनमानस को जागरुक करते हुए 687 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर जुर्माना जमा करवाया गया, 04 वाहन सीज, 08 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निशु गौतम, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी एवं कांस्टेबल टीपी ताज मोहम्मद सम्मिलित रहे।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kaladhungi news Police arrested a drunk driving person Police arrested a drunk driving person and seized the vehicle with DL cancellation seized the vehicle with DL cancellation uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More