नशे के इंजैक्शन की तस्करी कर रहा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 50 अवैध नशे के इंजैक्शन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम करने के क्षेत्र में अवैध नशे के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध नशे की तस्करी करने वालों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। निर्देश के अनुसार नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपूरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में देख-रेख शान्ति व्यवस्था / गस्त के दौरान एक अभियुक्त के कब्जे से 25 इंजैक्शन Avil Pheniramine व 25 इंजैक्शन Buprenorphine कुल 50 अवैध नशे के इंजैक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक मनोज यादव अपने साथ कांस्टेबल अमनदीप सिह, भूपेन्द्र जेष्ठा को लेकर गश्त नर थे। उन्होंने मौ0 शाहरूख उर्फ बीडी पुत्र मौ0 अय्यूब निवासी हिमालय स्कूल के पास गौजाजाली (किराये पर) उम्र-25 वर्ष को अवैध नशे के इन्जैक्शन की तस्करी करते हुये इन्द्रानगर क्रासिंग से 20 मीटर गौला बाईपास रोड की ओर सड़क पर थाना-वनभूलपुरा से 50 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध बनभूलपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल अमनदीप सिंह व भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More