पुलिस ने जानवरों की चर्बी को पिघलाकर तैयार घी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

किच्छा। यहाँ पशुओं के साथ क्रूरता एवं मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। यह गिरोह जानवरों की चर्बी को पिघलाकर घी तैयार करता था। पुलभट्टा पुलिस ने पिकअप में लोड सप्लाई हेतु यूपी जा रहा 200 कनस्तर तथा गोदाम से पांच कनस्तर घी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

बुधवार दोपहर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया मंगलवार शाम पुलभट्टा पुलिस ने जानवरों की चर्बी को प्रोसेस करने के बाद तैयार घी की सप्लाई की सूचना पर वार्ड नंबर 18 सिरौलीकलां में एक घर की घेराबंदी कर दी। इस दौरान वहां कुछ लोग एक गोदाम से पिकअप में घी के कनस्तर लोड कर रहे थे। पुलिस ने इकबाल साबरी पुत्र हसमतुल्ला कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 12 किच्छा, नईम कुरैशी पुत्र तालिब हुसैन निवासी वार्ड नंबर 15 किच्छा, यासीन मलिक पुत्र हनीफ तथा मो. आलम पुत्र अशफाख हुसैन निवासी पीपलसाना थाना भोजपुर मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को दबोच लिया और साथ ही पिकअप में लादे गए दो सौ कनस्तर व गोदाम के अंदर मिले पांच कनस्तर घी को कब्जे में लेने के साथ ही चारों आरोपितों के मोबाइल भी कब्जे में लिए हैं। इन नंबरों की डिटेल निकलवा कर पुलिस बड़ी मछलियों तक भी पहुंचने की कोशिश में है। 

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

पूछताछ में इकबाल साबरी ने बताया वहा अपने साथियों के साथ दरऊ, कल्याणपुर, टांडा, मडइयों, चार बीघा सिरोलीकला व आसपास गाय व भैस का वध कर उनकी चर्बी को पिघलाकर उससे घी तैयार करते हैं। यह घी एक हजार रुपये प्रति कनस्तर के हिसाब से बेचते थे। इस बार माल की सप्लाई देने के लिए वे यूपी के हापुड़ जा रहे थे।  पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री, हानिकारक खाद्य पदार्थ बनाने तथा पशु वध (आईपीसी की धारा 272, 273 व 429), उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के साथ ही बरामद घी का सेंपल लेकर मौके पर मौजूद खाद्य निरीक्षक आशा आर्या व पशु चिकित्सक डॉ. मृगेश चौधरी की देखरेख में लैब को भेजा। सूत्रों के मुताबिक, यहां से तैयार यह घी हापुड़ में किसी हाजी के पास पहुंचता था, जो आगे बिक्री करता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kichcha news Police arrested four accused with ghee prepared by melting animal fat and sent them to jail US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More