अफीम के साथ महिला समेत चार तस्कर पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक किलो अफीम के साथ महिला समेत चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। आरोपी ये अफीम यूपी से लाए थे, जिसे वे उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में खपाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ अभियान के तहत दिनेशपुर थाने की पुलिस टीम खटोला मोतीपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर ओमनी वैन पर पड़ी, जिसका ड्राइवर पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की चेकिंग की तो तलाशी के दौरान वाहन से एक किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रमोद शर्मा, अनीता शर्मा निवासी गुरगावां जिला बरेली, मो तस्लीम निवासी मिलक रामपुर और गुच्छन खां निवासी बरेली बताया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dineshpur news Police arrested four smugglers including woman with opium US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More