सोशल मिडिया में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियों के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश जनपद पुलिस महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर फेसबुक पर लाइव वीडियो के जरिए गाली-गलौच करने और राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रक्षित शर्मा नामक फेसबुक यूजर ने लाइव वीडियो प्रसारित किया था,जिसमें वह वाहन चलाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था और सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रक्षित शर्मा पुत्र ललित शर्मा, निवासी दमुवाढूगा को हिरासत में लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 4/26 धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर धारा 172बीएनएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जनपद नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणियां या आपत्तिजनक व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused arrested by police District police fully committed to women's safety and respect Haldwani news Obscene comments on women on social media Police arrested the accused for making obscene comments about women on social media SSP Nainital issued a strong message Strong message from SSP Nainital the district police are fully committed to women's safety and respect uttarakhand news आरोपी पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश जनपद पुलिस महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध सोशल मिडिया में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More