डेढ़ लाख का कैमरा व मोबाइल चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। डेढ़ लाख का कैमरा व मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने प्रेम टॉकीज के पास से चोरी का माल बेचते गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर हल्द्वानी निवासी अनिल बिहारी पुत्र स्व. कृष्ण बिहारी ने बीते 30 सितंबर को कोतवाली में तहरीर सौंपी की 29 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से 30 हजार रूपये का सैमसंग का मोबाइल, एक डेढ़ लाख का कैमरा चोरी कर लिया गया। जिसके बाद कोतवाल हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को बारीकी से खंगाला गया। मुखबिर की सूचना पता चला कि कोई चोर, चोरी का सामान बेचने के लिए प्रेम टॉकीज के पास आ रहा है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए प्रेम टॉकीज के पास से एक युवक को दबोच लिया। जिसके पास से चोरी किया हुआ मॉल बरामद हुआ। पकड़े गए शातिर चोर ने अपना नाम वदीश उर्फ वरीश निवासी लाइन नंबर 17 निकट लाल मस्जिद बनभूलपुरा बताया। आरोपी की गिरफ्तारी में एसएसआई विजय मेहता, एसआई रविंद्र राणा, कास्टेबल इसरार नबी, घनश्याम रौतेला, भगवान सैलाल मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested the accused of stealing one and a half lakh camera and mobile Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More