पुलिस ने ममता बिष्ट हत्याकांड का खुलासा करते हुए किच्छा निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कर्जे में डूबने पर पैसे जुटाने को दिया हत्या एवं लूट को अंजाम

हल्द्वानी। बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी की पत्नी ममता बिष्ट हत्याकांड के मामले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए किच्छा निवासी अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। 

बताते चलें कि तीन नवंबर को मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की मौ0 अशरफ उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल नवी निवासी- 88 सुनेरी, वार्ड नं0- 15 किच्छा उधमसिंह नगर हाल निवासी नई बस्ती किच्छा उधमसिंह नगर उम्र‘- 39 वर्ष ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना को शातिर आरोपी वेल्डर भूरा ने  कांस्टेबल शंकर बिष्ट के घर में उसके द्वारा लगाए गए ग्रिल का फोटो खींचने एवं पानी पीने के बहाने से अंजाम दिया था। आरोपी ने अपनी जेब में लेकर गए लोहे के हथोड़े से मौका पाकर ममता बिष्ट के सिर पर ताबड़तोड़ वार करते हुए उसकी हत्या कर दी और घर में रखे बहुमूल्य जेवरात एवं नकदी लेकर फरार हो गया। आरोपी ने अपनी ओर से पहचान छुपाने के काफी प्रयास किए थे, यहां तक कि उसने मोटरसाइकिल का भी मॉडल बदल दिया था तथा मुंह में भी कपड़ा बांधकर पहुंचा था। परंतु पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे खोज निकाला। मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने को लेकर पुलिस के ऊपर काफी दबाव था। जिसके चलते एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की कई सारी टीमें इस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अशरफ उर्फ भूरा शंकर बिष्ट के घर में पहले वेल्डिंग का काम कर चुका है और कर्जे में डूबने के कारण पैसे जुटाने के लिये वादी के घर में लूट की योजना बनाकर तीन नवंबर की सुबह 11:30 बजे घर में घुस गया। जिसके बाद इसके द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। मृतका ममता बिष्ट हत्यारे को अच्छी तरह से जानती थी, इसलिए उसने उसको घर में आने दिया। जिसका फायदा उठाकर हत्यारे अशरफ उर्फ भूरा ने ममता बिष्ट की हत्या की और घर में रखे सोने के आभूषण चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सना हथोड़ा, 1 जोडी कान के झुमके, लॉकेट,1 सोने का गलोबन्द, 1 सोने का मंगलसूत्र व 3 हजार रूपये नकदी बरामद किये गये।  नैनीताल पुलिस द्वारा की गई इस कामयाबी पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने खुलासा करने वाली टीम को ₹100000 इनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested the accused resident of Kichha revealing the Mamta Bisht murder case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More