पूर्व भाजपा विधायक की बेटी को आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने के मुख्य आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। पूर्व भाजपा विधायक की बेटी को आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने के मुख्य आरोपी युवक को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
दो दिन पूर्व पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका ने कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि होली के दिन में उसके एक परिचित युवक राघव ने उससे मोबाइल फोन पर संपर्क साधकर होली की शुभकामनाएं दी थी। उसके बाद युवक के अभद्रता करने पर उसने कॉल काट दी थी। आरोप था कि कुछ समय बाद एक अनजान मोबाइल फोन नंबर से उसे आपत्तिजनक फोटो भेजे गए और फिर तुरंत ही उन फोटो को डिलिट कर दिया गया। आरोप था कि टू कॉलर पर नंबर सर्च करने पर राघव ट्रू का नाम लिखा आया था। आरोप था कि 21 मार्च को उर्मिला निवासी गोविंदनगर सदर बाजार सहारनपुर यूपी के मोबाइल फोन नंबरी से उसकी मां के मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज करते हुए लिखा कि उसे फोटो राघव ने दिए है और फोटो वॉयरल न करने की एवज में रकम मांगी गई थी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुख्य आरोपी राघव आनन्द निवासी न्यू माधवनगर जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसकी फेसबुक पर दीपिका राठौड़ से दोस्ती
हुई थी। इसी दौरान उसने धोखे से उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे। शादी के बाद बातचीत बंद होने से गुस्साए राघव ने उर्मिला सनावर के साथ मिलकर दीपिका से रकम हड़पने के मकसद से आपत्तिजनक फोटो भेजे थे। बताया कि युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। आरोपी जिम के कपड़े बेचने का कार्य करता है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Police arrested the main accused youth for blackmailing the daughter of former BJP MLA by sending objectionable photos uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More