पूर्व सैनिक पर फरार चल रहें फायरिंग के आरोपी छात्र संघ अध्यक्ष सहित एक अन्य युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं । हल्दूचौड़ में 10 दिन पूर्व, पूर्व सैनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले छात्र संघ अध्यक्ष सहित एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व सैनिक पर फायरिंग और दहशत फैलाने के मामले में अब तक लालकुआं पुलिस द्वारा 10 युवकोगिरफ्तारियां हो चुकी है। निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष गिरफ्तारी से बचने के लिए 10 दिन से फरार चल रहा था।

बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली के हल्दूचौड़ दौलीया में 22 अक्टूबर को पूर्व सैनिक कैलाश चन्द्र पर सस्ता गला सरकारी दुकान की आवंटन को लेकर वर्तमान छात्र संघ के अध्यक्ष कार्तिक रजवार सहित 10 लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पूर्व सैनिक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि तीन कारो मे आये मोहित जोशी, राजू पाण्डे, कार्तिक रजवार, सतीस सनवाल, विजय जोशी तथा 01-02 अन्य द्वारा हमला तथा पथराव किया गया, तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। जिस पर पुलिस ने धारा191(2)(3)/ 109/352/351(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत करते हुए मामले में सबसे पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहनो/पिस्टल मय जिन्दा कारतूस व खोखा को बरामद कर लिया गया था।  इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसके बाद आरोपी सूरज भट्ट पुत्र मोहन चन्द्रभट्ट निवासी हिम्मतपुर चौम्वाल बेरीपड़ाव व मोहित जोशी पुत्रकृष्णानन्द जोशी निवासी देवरामपुर को गिरफ्तार किया और उसके बाद आज कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्तगण निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष कार्तिक रजवार पुत्र भीम चन्द पश्चिमी राजीवनगर घोङानाला थाना लालकुआँ व प्रतीक जोशी पुत्र शंकर जोशी निवासी अमृतपुरभोरसा थाना भीमताल जिला नैनीताल हाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रपरिसर मोटाहल्दू थाना लालकुआं जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे मुखबिर की सूचना पर मोतीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news police arrested the student union president and another youth accused of firing police arrested the student union president and another youth accused of firing on ex-serviceman Police arrested the student union president and another youth accused of firing on ex-serviceman who are absconding uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More