ग्राम प्रधान पति से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। ग्राम प्रधान पति से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लक्सर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कुड़ी हबीबपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान पति प्रवीण कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी और कॉल करने वाले ने उनसे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

बताया था कि कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध युवक भी उनके घर के आस पास घूम रहे हैं। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन अभियान चलाया। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए तो उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी में तीनों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल बरामद किए। एसपी देहात ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने प्रवीण कुमार को कॉल कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

एसपी देहात ने बताया कि विकास उर्फ ठाकुर और मुराद अली निवासी हबीबपुर कुड़ी और आसिफ निवासी समीपुर, जिला बिजनौर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चौहान, एसआई अजय कुमार, सिपाही प्रदीप कन्नौजिया, अनिल वर्मा, अरविंद कुमार व महेंद्र शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Police arrested three accused for demanding extortion money from the husband of the village head and threatening to kill him uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज ग्राम प्रधान पति से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More