पुलिस ने अवैध गाँजे के साथ अलग-अलग राज्यों के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए हरिद्वार पुलिस ने अवैध गाँजे के साथ अलग-अलग राज्यों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की शिवालिक नगर जेकेटी आउटर में तीन व्यक्ति अवैध गाँजा की बिक्री करने की फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये जेकेटी आउटर में कृपाल आश्रम जाने वाले रास्ते से विक्कू कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद नि0 मोती छापर पोस्ट चौबेटोला जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, राम सिंह पुत्र भारत निवासी सुल्तानपुर पोस्ट चरनाल अहमदपुर सीहोर मध्य प्रदेश और अमित गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द गुप्ता निवासी शिवगढ बस्ती भीमगौडा कोतवाली नगर हरिद्वार मूल कस्बा व थाना साडी हरदोई उत्तरप्रदेश को धर दबोचने के साथ ही उनके कब्जे से कुल 15 किलो अवैध गाँजा की बरामदगी की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर नरेन्द्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, अमित नौटियाल, हैड कांस्टेबल चन्द्रशेखर, गम्भीर तोमर, अजय, अर्जुन, उदय नेगी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Police arrested three accused from different states with illegal ganja Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More