तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत की स्मैक के साथ शातिर स्मैक तस्कर पति-पत्नी सहित तीन लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। यहां पुलिस ने तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत की स्मैक के साथ तीन शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। थाना पुलभट्टा क्षेत्र से पकड़ी गई एक किलो 58 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ रुपए से भी अधिक है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर,क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा रात में सघन वाहन चैकिग मे शंकर फार्म कट के पास से एक कार बैगनार यूपी 14 सीएफ 9528 को पकडा। कार मे सवार लोगों कोसंदिग्ध पाते हुए कडी पूछताछ व तलाशी लेने पर तीनों व्यक्तियो से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा यह स्मैक फतेहगंज पश्चिमी निवासी रिफाकत पुत्र शखावत निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली से लाकर आज सितारगंज में देने जाना बताया गया।जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त खुर्शीद व आसमा पति पत्नी हैं। जोकि पूर्व में भी एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुके है। जिस रिफाकत से यह स्मैक आई है वह रिफाकत भी कई बार जेल जा चुका है। रिफाकत की पत्नी रेशमा पूर्व में कई बार जेल जा चुकी है। जिसका वर्तमान में देहान्त होने की खबर संज्ञान में आयी है।
 
अभियुक्तों से पूछताछ में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि रिफाकत का अधिकतर बडी खेप में स्मैक देने का कारोबार ठाकुरद्वारा में है, जहा से स्मैक छोटे-छोटे रुप में अन्यत्र सप्लाई की जाती है। पूछताछ में कुछ नामों का खुलासा हुआ है जिनके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीयकीमत 03 करोड से अधिक है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police arrested three people including vicious smack smuggler husband and wife with smack worth more than three crore rupees rudrapur news smack smuggler husband -Three people including wife arrested smack worth more than three crore rupees udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More