गंगनहर में अर्धनग्न होकर रील बनाने वाले तीन युवक और दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा किया दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिरान कलियर। गंगनहर में अर्धनग्न होकर अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन युवक और दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है।

थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस बीच धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज को सूचना मिली कि कुछ युवक युवतियां इंस्टाग्राम पर रील्स के लिए हरिद्वार के विभिन्न घाटों एवं धनौरी गंगनहर में लोहे के पुल में अर्धनग्न होकर अश्लील वीडियो बना रहे है और एक दूसरे को नहर में धक्का देकर गिराने व बचाने के कंटेंट बना रहे है। जिस के कारण वहा से गुजरने वाले लज्जित हो रहे है। दूसरी ओर नहर में कूदने के स्टंट से जान का खतरा भी बना हुआ है। पुलिस ने गंगनहर में अश्लील एवं स्टंट करते हुए तीन युवक और दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि साहब इस प्रकार की अश्लील एवं स्टंट की रील में लाइक व व्यूज ज्यादा आते है और फॉलोवर्स जल्दी बढ़ते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

पुलिस ने पकड़े गए युवक युवतियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। वही जनपद पुलिस ने युवा वर्ग से अपील की है कि सोशल मीडिया पर संयमित आचरण व सभ्य एवं मर्यादित वीडियो बनाएं। आग, नदी, खाईआदि में जानलेवा स्टंट न करें, भविष्य में इस प्रकार के कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

आरोपियों में सचिन जायसवाल पुत्र पलटू राम निवासी ग्राम रहमतपुर थाना कलियर,अनस पुत्र जमशेद निवासी अकबरपुर ढाढ़ेकी, मंगलौर, निरंजन पुत्र कविलाश निवासी सिसवन, जिला सिवान, बिहार, प्रीति पत्नी सचिन निवासी रहमतपुर कलियर और पूजा पुत्री राजेंद्र निवासी अमर कॉलोनी, नागलोई, दिल्ली सम्मिलित है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धनौरी हेमदत्त भारद्वाज, हैड कांस्टेबल दर्शन कौर, कांस्टेबल अमित कुमार और वसीम अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Peeran Kaliyar News Police arrested and booked three young men and two girls who made a reel by becoming half naked in Ganganahar police arrested and filed a case. registered Three young men and two girls who made a reel by becoming half naked in Ganganahar uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More