गेंहू के खेत में स्मैक बेचते महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। उधमसिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने खेत में स्मैक बेचते हुए महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को करीब 49.46 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार 6 मार्च शाम को पुलिस की टीम किच्छा कोतवाली क्षेत्र गश्त कर रही थी, तभी पुलिस को स्मैक तस्करों के बारे में सूचना मिली है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि मोहल्ला बण्डिया के वॉर्ड नंबर पांच में गेहूं के खेतों के पास एक महिला और एक आदमी स्मैक बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गेहूं के खेत में कुछ लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस को पास आता देख लोग भाग खड़े हुए। नीचे बैठे महिला और पुरुष पुलिस टीम को देख सकपका गए। शक होने पर तलाशी ली गई तो उनके पास स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गीता और राजकुमार निवासी बण्डिया थाना किच्छा बताया। उन्होंने बताया की स्मैक की खेप बहेड़ी का एक व्यक्ति लाकर उन्हें देता है और वह क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बना कर बेचते हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police arrested two people including woman selling smack in wheat field US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More