अवैध गैस रिफिलिंग में 27 सिलेंडरों व रिफिलिंग उपकरण के साथ दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग में 27 सिलेंडरों व रिफिलिंग उपकरण के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डहरिया प्रगति विहार फेस 4, हल्द्वानी में अभियुक्तों द्वारा एक टिन शेड किराए पर लेकर दो ब्यक्ति रोहित अरोरा पुत्र श्याम सुन्दर, निवासी गौजाजाली उत्तर, दुर्गा कॉलोनी, बरेली रोड हल्द्वानी, उम्र – 36 वर्ष एवं विपिन कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार, निवासी हीरानगर हल्द्वानी, उम्र – 35 वर्ष अवैध रूप सेघरेलू सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में रिफिलिंग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर मौके से 27 सिलेंडर और रिफिलिंग से संबंधित कई उपकरण बरामद करते हुए कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 420/24, धारा 3/7 E.C. Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (ROLEX कंपनी), एक एसी कृषि स्प्रे पंप (FOGI कंपनी), एक एसी कृषि स्प्रे पंप (बिना कंपनी के स्टिकर के) मय इनलैट-आउटलेट गैस पाइप, दो अग्निशमन यंत्र, एक बांसुरी और दो रेगुलेटर, 15 घरेलू गैस सिलेंडर व 12 कमर्शियल गैस सिलेंडर भी जब्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सिंह सागर, उप निरिक्षक प्रवीण कुमार अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा, पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या अहीन पाण्डे, पूर्ति निरीक्षक अरूण खुल्बे एवं पूर्ति निरीक्षक सुबोध त्रिपाठी के साथ ही पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Illegal gas refilling Police arrested two persons with 27 cylinders and refilling equipment Police arrested two persons with 27 cylinders and refilling equipment for illegal gas refilling uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More