ऊधमसिंहनगर। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर पुलिस ने नशा तस्कर ग्राम प्रधान के भाई को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीते रविवार की शाम एसओ गदरपुर जसवीर सिंह चौहान की अगुवाई में टीम झगड़पुरी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बिना नंबर की स्कूटी में आ रहे युवक को चेकिंग के लिए रोका गया था लेकिन युवक स्कूटी मोड़कर वापस भागने की कोशिश करने लगा। इस पर टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम इकरार निवासी ग्राम धीमरखेड़ा बताया। तलाशी लेने पर तस्कर से एक किलो 16 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चरस को लोहाघाट के रहने वाले नवीन नाम के व्यक्ति से 500 रुपये प्रति तोला खरीदकर लाता है और 900 रुपये प्रति तोला नशेड़ियों को बेचता है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का भाई ग्राम प्रधान है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। दो महीने में मादक पदार्थों के साथ 274 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। स्मैक, चरस, गांजा, इंजेक्शन और हेरोइन के 42 और अवैध शराब के 186 केस दर्ज किए गए हैं। करीब दो करोड़ 94 लाख रुपये के नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा चुकी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]