घर से फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाने के अवैध धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर एक शातिर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। हल्द्वानी में घर से चल रहें फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाने के अवैध धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी आधार, पैन, वोटर आईडी, कम्प्यूटर व सहवर्ती उपकरण बरामद किए हैं।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना / चौकी एवं एसओजी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। वादी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी राजपुरा थाना हल्द्वानी को सूचना प्राप्त हुई कि राजपुरा वार्ड नंबर 12 क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति फर्जी तरीके से कम्प्यूटर / प्रिंटर से फर्जी आधार, वोटर कार्ड के कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का अवैध कार्य कर रहा है। सूचना के आधार पर एसओजी / पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वार्ड नंबर 12 राजपुरा हल्द्वानी में उक्त व्यक्ति के घर पर छापा मारा गया। जिसके कब्जे से फर्जी आधार, पेन कार्ड, वोटर आईडी एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए। इस आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर धारा318(4) /336(2)/336 (3) BNS, के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।पुलिस ने कृष्ण कुमार कश्यप पुत्र स्व0 कैलाश नारायण निवासी वार्ड नं0-12 राजपुरा, हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र – 48 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कम्प्यूटर, एक सीपीयू, एक अदद प्रिन्टर, एक अदद की बोर्ड, एक माउस मय लीड, कूट रचित वोटर आईडी कार्ड्स व आधार कार्ड विभिन्न नाम पते के आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड कुल 17, कूटरचित विभिन्न नाम पते के वोटर कार्ड व आधार कुल 08, मय नाम और नम्बरों की हस्तलिखित पर्चिया बरामद हुई। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौर, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी राजपुरा, हेड कांस्टेबल ललित बिष्ट राजपुरा, ललित कुमार एसओजी, जगत सिंह राजपुरा शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested a vicious person crime news Haldwani news Haldwani Police Illegal business of making fake Aadhar cards and voter cards from home Police Busted Police busted the illegal business of making fake Aadhar cards and voter cards from home and arrested a criminal uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More