सफेदपोशों की हाईप्रोफाइल रेव पार्टी !  पावर गेम के आगे नहीं दिखा पुलिस को नशा  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के पास एक होम स्टे में देर रात रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में करीब 150 लोग शामिल थे,जिनमें कई सफेदपोश और रसूखदार लोग भी मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक यह पार्टी एक बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़े व्यक्ति के भाई द्वारा आयोजित की गई थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आयोजक ने कथित रूप से अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए उच्च अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए। इसके बाद राजपुर थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। चर्चा है कि एक वरिष्ठ अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पूरे मामले को गंभीर रूप से लेने के बजाय केवल 11 लोगों का चालान कर मामले को निपटा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पार्टी में ‘सूखा नशा’ परोसे जाने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने मौके से किसी भी प्रकार के नशे की बरामदगी से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार 11 लोगों का मेडिकल कराया गया, जिसमें वे नशे की हालत में नहीं पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

 

एसएसपी अजय सिंह के कार्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, साईं मंदिर के पास होम स्टे में बिना अनुमति के पार्टी की जा रही थी। सीओ सिटी कुश मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि यह एक बर्थडे पार्टी थी और नशीले पदार्थों का कोई इस्तेमाल नहीं हुआ। बिना अनुमति पार्टी करने पर 11 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

 

एसएसपी अजय सिंह ने निर्देश दिए हैं कि वीकेंड पर बिना अनुमति देर रात तक चलने वाली पार्टियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे आयोजनों की समय-समय पर चेकिंग करने और आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 97 white collar people dehradun news high profile rave party High profile rave party of white collar people! Police did not see intoxication in front of power game police did not see intoxication power game uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज पावर गेम पुलिस को नहीं दिखा नशा सत्तानविस सफेदपोश हाईप्रोफाइल रेव पार्टी

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More