एक सप्ताह पूर्व लापता बिंदुखत्ता निवासी युवक का शव पुलिस ने पंतनगर बाईपास के पास से किया बरामद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

लालकुआं। एक सप्ताह पूर्व लापता बिंदुखत्ता निवासी युवक का शव पुलिस ने पंतनगर बाईपास के पास से बरामद कर लिया है।

 
 
जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि बिंदुखत्ता से लापता टाटा मोटर्स कम्पनी में कार्यरत ग्रामीण का शव पुलिस द्वारा पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियां से बरामद कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा लूटपाट करते हुए ग्रामीण का मोबाइल और स्कूटी लूटने के साथ ही उसकी हत्या करके शव झाड़ियां में फेंक दिया था। पुलिस द्वारा अन्य सामान बरामद करने के साथ ही स्कूटी की बरामद करने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 
विदित रहे कि बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या यूके04एक्स3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था। लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा था। परिजनों द्वारा पंतनगर कोतवाली में ग्रामीण की गुमसुदगी दर्ज कराई। उसी दिन से पीएसी कीे दो प्लाटून के साथ ही पंतनगर कोतवाली पुलिस व दर्जनों ग्रामीण कई दिन से जंगल की खाक छान रहे थे। इसके अलावा एसओजी की टीम सीसीटीबी फूटेज खंगालने में लगी हुई थी जिसके बाद ही यह सफलता हाथ लगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news near Pantnagar bypass Police recovered the body of a youth resident of Bindukhatta The body of a youth resident of Bindukhatta uttarakhand news was recovered by police from near Pantnagar bypass who was missing a week ago

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More