पुलिस ने नौ दिन से लापता ऑटो चालक का शव बरामद कर आरोपी पत्नी उसके प्रेमी एवं साथियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर।  नौ दिन से लापता ऑटो चालक का शव पुलिस ने आज प्रीत विहार क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गड्ढे से बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 नवंबरर को रेनू ने अपने पति के गायब हो जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच प्रभारी चौकी रंपुरा गणेश भट्ट के सुपुर्द की गई। गुमशुदा सुमित की खोजबीन के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। संदिग्धों से पूछताछ की गई और सर्विलांस की मदद ली गई। जिसके आधार पर संदिग्ध गणेश पुत्र पूरन निवासी रंपुरा थाना रुद्रपुर से पूछताछ की गई। लेकिन गणेश लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सख्ती से पूछताछ की गई तो गणेश पुलिस की सख्ती से टूट गया और उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि सुमित उम्र 24 वर्ष की पत्नी रेनू के प्यार में पड़कर रेनू के कहने पर उसने अपने साथियों वंश, दीपक, शिवम और गोविन्दा के साथ मिलकर सुमित की गला दबाकर हत्या के बाद शव प्रीत विहार से आगे कल्याणी नदी के पास खेत में गड़ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ में सभी ने अपने अपराध को स्वीकारा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का एक पांच साल का बेटा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव सहित तमाम रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused wife Auto driver missing for nine days body recovered crime news her lover and associates her lover and associates Colleagues arrested Police recovered the body of auto driver missing for nine days and arrested the accused wife rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More