जसपुर। किराएदारों के सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक समेत दो लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से 12.6 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों कोन्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि नगर में किराएदारों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसी क्रम मे पुलिस मोहल्ला नत्था सिंह में सत्यापन कर रही थी। तभी पुलिस ने इसी मोहल्ले के दो लोगों को स्मैक बेचते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी लेने पर कमलेश के पास से 7.10 ग्राम और किशनपाल उर्फ नन्हे के पास से 5.50 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी कमलेश ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]