मुंह बोली बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे में तैनात रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने पति के दोस्त के बेटे के ऊपर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने महिला के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके पति के सहकर्मी के परिवार का उनके घर आना जाना था। सहकर्मी का बेटा भी आए दिन घर आता रहता था और मुंह बोली बहन बना रखा था। आरोप है कि अगस्त 2019 में आरोपी ने घर आकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। जिससे वह बेहोश हो गई और इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के साथ ही अश्लील वीडियो फोटो बनाली और ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि आरोपी युवक लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसको जान से मारने की भी धमकी दे रहा था। आरोपी की डिमांड पर पीड़िता ने घर और बैंक में जमा रुपये सहित जेवर तक उसे दे दिए इसके बाद भी वह लगातार धमकी दे रहा है जिससे वह काफी परेशान हो गई थी अपने साथ हुई घटना को पति को भी बताया जहा पति ने आरोपी से पूछताछ की तो उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दे दी पूरे मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है महिला महिला सब इंस्पेक्टर को जांच की गई है जांच के बाद आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police started investigation by registering a case against the young man on the allegation of raping his sister Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव: हल्द्वानी सीट से भाजपा में कौस्तुबानन्द जोशी ने ठोकी दावेदारी, ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान से पहुंचे जनता के बीच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ ही विधायक पद की दावेदारी को पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता खुल कर सामने आने लगे है। इसी क्रम हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]

Read More