छात्रा की मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन को पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ हाथपाई कर फाड़ी वर्दी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां छात्रा की मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा हाथापाई किए जाने का आरोप है। इस घटना में एक सिपाही के घायल होने और तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रम्पुरा चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मी वार्ड-24 स्थित जीएस पब्लिक स्कूल में एक छात्रा के दस्तावेजों की जांच के लिए गए थे। वहां स्कूल के प्रधानाचार्य मौजूद नहीं थे, जिसके बाद पुलिस टीम उनके निवास पर पहुंची, जो रम्पुरा बस्ती में ही स्थित है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

बताया जा रहा है कि घर पर पहले से कुछ महिलाएं मौजूद थीं। पुलिसकर्मियों ने जब दस्तावेजों का सत्यापन शुरू किया तो रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में अंतर सामने आया। इसी दौरान पुलिस और मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। बहस बढ़ने पर कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी।इस दौरान एक सिपाही की वर्दी फट गई,जबकि दूसरे सिपाही का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू और रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर हालात को शांत कराया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि पुलिस टीम सरकारी कार्य के तहत दस्तावेजों के सत्यापन के लिए गई थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chaos with policemen who had come to verify the documents crime news Policemen who had come to verify the marksheet and other documents of a student were scuffled with and their uniforms were torn rudrapur news their uniforms were torn after a scuffle udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज दस्तावेजों के सत्यापन को पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ अराजकता रुद्रपुर न्यूज हाथपाई कर फाड़ी वर्दी

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More