यूपी में उपचुनाव की सियासी हलचल तेज, सपा और भाजपा दोनों ही जीत के लिए बड़ा दांव खेलने की तैयारी में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की सियासी हलचल तेज हो गई है। लखनऊ पूर्वी और दुद्धी विधानसभा सीट पर अभी उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। सपा ने दुद्धी सीट पर विजय सिंह गोंड को प्रत्याशी घोषित किया है, जो सात बार दुद्धी से विधायक रह चुके हैं। बीजेपी ने अभी तक दोनों ही सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 

ज्ञात हो कि लखनऊ पूर्व सीट बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन के निधन से रिक्त हुई है तो दुद्धी सीट से बीजेपी के विधायक रहे रामदुलार गोंड को सजा के बाद खाली हुई है। सपा ने जहां दुद्धी सीट पर पूर्व मंत्री और आदिवासी समुदाय के नेता विजय सिंह गोंड को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि लखनऊ पूर्वी सीट पर सपा और बीजेपी दोनों ही एक दूसरे के इंतजार में है। घोसी उपचुनाव में सपा से मात खाने के बाद बीजेपी किसी तरह का कोई राजनीतिक जोखिम लेने के मूड में नहीं है, क्योंकि उपचुनाव के नतीजे को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जाएगा। उपचुनाव के बाद सीधे लोकसभा चुनाव होने है, जिसके चलते ही इसे सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। दोनों ही सीटों पर बीजेपी विधायक थे, जिसके चलते पार्टी के लिए उप-चुनाव काफी अहम माना जा रहा। सपा लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव जीतकर सियासी माहौल बनाने की कोशिशों में है। ऐसे में सपा और बीजेपी दोनों के लिए उप-चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। बीजेपी इस बार इस सीट पर मजबूत प्रत्याशी को उतारने की तलाश में है, वहीं, सपा भी लखनऊ पूर्वी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: both SP and BJP are preparing to play big stakes for victory Political stir of by-elections intensifies in UP up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More