मुख्यमंत्री आवास घेरने गए पीआरडी जवानों ने सड़क पर बैठ सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने मुख्यमंत्री आवास कूच करने के लिए हुंकार भरी। सुबह करीब 11 बजे पीआरडी जवान परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीआरडी जवान मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े।

इस दौरान जैसे ही प्रदर्शनकारी पीआरडी जवान हाथीबड़कला पहुंचे  पुलिस ने उन्हें सीएम आवास जाने से रोक दिया। जिसके चलते जवानों की पुलिसकर्मियों के साथ नोक झोंक भी हुई और  गुस्साए पीआरडी जवान सड़क पर ही धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। कई घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की के बाद प्रदर्शनकारियों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। प्रदर्शनकारी जवानों ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में प्रदेश के विभिन्न गैर सरकारी कार्यालयों और थाना चौकियों में पाआरडी जवानों ने अपनी सेवाएं दी। लेकिन कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। ऐसे में उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

साल भर रोजगार न होने से पीआरडी जवानों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीआरडी जवान दिनेश प्रसाद ने बताया कि मंत्री के आवास पर मंत्री से मुलाकात न होने के बाद 30 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया था।लेकिन पुलिस ने सीएम आवास तक नहीं जाने दिया। पीआरडी जवानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

इससे पहले सोमवार को पीआरडी जवानों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के यमुना कालोनी स्थित आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया था। हालांकि आवास पर मंत्री से प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों की मुलाकात नहीं हो सकी थी। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल सिंह तोमर, सुनिल, भारु तोमर, किशन सिंह, पदम सिंह जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More