14 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की 31 से हड़ताल की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का फैसला लिया है। तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारी 31 दिसंबर से हड़ताल शुरू करेंगे। संघर्ष मोर्चा ने सरकार व शासन को मांगों पर आदेश जारी करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया है। मोर्चा की ओर से तीनों निगमों को आंदोलन को नोटिस जारी किया गया।विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की यमुना कॉलोनी में हुई बैठक में ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष केहर सिंह और संचालन संयोजक इंसारुल हक ने किया। मोर्चा का कहना है कि पांच अक्तूूबर 2021 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगों पर समझौते के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीन ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की 2016 तक लागू एसीपी की व्यवस्था व अन्य संवर्ग की विभिन्न समस्याओं पर कोई भी आदेश जारी नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय पदयात्रा का हुआ आयोजन 

संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने निर्णय लिया कि पांच अक्तूबर को स्थगित आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा। 22 दिसंबर को तीनों निगमों के कर्मचारी उत्तराखंड जल विद्युत निगम मुख्यालय पर एक दिवसीय विशाल सत्याग्रह करेंगे। 30 दिसंबर तक मांगों पर आदेश जारी न होने पर 31 दिसंबर को सुबह आठ बजे से सभी कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करने के साथ ही नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार

बैठक में लिए गए निर्णय के बाद मोर्चा ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन (यूपीसीएल), उत्तराखंड जलविद्युत निगम (यूजेवीएन) और पिटकुल के प्रबंध निदेशक को आंदोलन का नोटिस भेजा है। बैठक में सह संयोजक राकेश शर्मा, जेसी पंत, डीसी ध्यानी, पंकज सैनी, भानु प्रकाश जोशी, अमित रंजन, नरेंद्र सिंह नेगी, प्रमोद कुमार, बीरबल सिंह, अनमोल रावत, नत्थू सिंह रवि, भगवती प्रसाद, आनंद सिंह रावत, अरविंद त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम जंगल में दो सगे भाईयों द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन से एक की उपचार के दौरान मौत दूसरा गंभीर 

ये है प्रमुख मांगें
-ऊर्जा निगमों में पुरानी एसीपी व्यवस्था को लागू करना।
-तीनों निगमों में उपनल संविदा कार्मिकों को नियमित करने व नियमितीकरण तक न्यायालय के आदेश के अनुरूप समान कार्य समान वेतन देने।
-समझौते के अनुरूप अवर अभियंता संवर्ग को ग्रेड पे में शासन के अनुरूप एक जनवरी 2009 से 4600 ग्रेड वेतन देना।
-तीनों ऊर्जा निगम में हुए भत्तों के रिवीजन में कर्मचारियों को हुए नुकसान पर उचित कार्रवाई करने।
-उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में तकनीशियन से अवर अभियंता के पद पर 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Strike news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देवभूमि रजत उत्सव : सीएम धामी ने कहा उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भव्य ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम है।   सीएम ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लौह पुरुष और आयरन लेडी को नमन कर सर्वधर्म सद्भाव व सम्मान का लिया संकल्प  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

नये कप्तान की कप्तानी में 24 घण्टे के अंदर ही पकड़ लाई पुलिस मोबाइल और नकदी छीनने के आरोपियों को

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। कप्तान यदि बेहतर हो तो सम्भव ही नहीं कि टीम मैच हार जाये। अभी कप्तान भी वो जो पहले ही अपनी कार्यशैली का परचम लहरा चुके, फिर टीम कैसे पीछे हो सकेगी। यहीं वजह की एक के बाद एक हर क्राइम का तुरंत निस्तारण हो रहा। 30 […]

Read More