प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान श्रीराम और भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करते छह डाक टिकट किये जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राम मंदिर, भगवान हनुमान, भगवान गणेश,  केवटराज, जटायु, और मां शबरी पर कुल छह डाक टिकट जारी की हैं। यह सभी हमें भगवान श्रीराम और भारत की संस्कृति के बारे में बताएंगी। पीएम मोदी ने यह विशेष भारत पोस्टल स्टांप के साथ विश्वभर के देशों अमेरिका, सिंगापुर, कनाडा, न्यूजीलैंड, संयुक्त राष्ट्र और कंबोडिया और द्वारा भगवान राम पर जारी डाक टिकट की एक पुस्तक का भी विमोचन किया है। 

जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह है। इस दिन श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले बुधवार को राम लला की मूर्ति राम मंदिर परिसर में पहुंचाई गई है।

डाक टिकट की खासियतें 

  • डाक टिकट का डिजाइन राम मंदिर पर आधारित है।
  • राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी पर डाक टिकट जारी किए गए हैं।
  • इन डाक टिकट पर रामायण की चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ को शामिल किया गया है।
  • डाकट टिकट पर सूर्य, सरयू नदी और अयोध्या की राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र को दर्शाया गया है।
  • विश्व भर की अलग-अलग सभ्यता और संस्कृति में रामायण को लेकर उत्साह है। यह डाक टिकट लोगों की इन्हीं उत्साह और लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है।
  • पूरे विश्व में भगवान राम माता सीता की गौरव गाथा सुनाई जाती है। इन डाक टिकटों से हमें उन्हीं का पता चलेगा।
  • यह टिकट आज की पीढ़ी के लिए रुचिकर होंगी और उन्हें इनके माध्यम से भगवान श्री राम और भारत की संस्कृति के बारे में बताया जाएगा।
  • अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र समेत कुल 21 देशों ने अभी तक भगवान राम पर आधारित डाक टिकट जारी की हैं।
  • प्रभू राम व रामायण का प्रभाव विश्व भर में है, यह टिकट हमें उसे के बारे में बताएंगी।
  • डाक टिकट भगवान राम, माता सीता की लीला कथाओं की जाानकारी देगी।
  • यह टिकट हमें महर्षि वाल्मीकि के वचनों के बारे में जानकारी देंगी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: depicting Lord Shri Ram and India's culture New delhi PM Modi Prime Minister Modi released six postage stamps Prime Minister Modi released six postage stamps depicting Lord Shri Ram and India's culture

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More