प्राइवेट शिक्षण संस्थान कल से 20 अप्रैल तक पूर्ण बन्द तो सरकारी संस्थान कल हाफ डे के बाद होंगे 20 अप्रैल तक बन्द

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। लोकसभा चुनाव के मतदान में अब महज दो दिन शेष है। जिले के 1010 बूथों पर मतदान होना है साथ ही लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों 18 अप्रैल को पहुंच जायेगी। लिहाजा जिस सरकारी स्कूलों में यह बूथ बनाए गए हैं,  वहां 18 अप्रैल को आधे दिन तक ही पढ़ाई होगी। जबकि वाहनों के अधिग्रहण के चलते हल्द्वानी शहर के निजी स्कूल आज से बंद रहेंगे। इन स्कूलों के बच्चों की 20 अप्रैल तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

 

 

बताते चलें कि जिले के राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और राजकीय इंटर कॉलेज समेत करीब 800 से अधिक स्कूलों में मतदान के लिए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी समेत तीन निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि 18 अप्रैल की सुबह तक पोलिंग पार्टियों के स्कूल पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुबह 10 बजे बाद हाफ डे घोषित कर दिया जाएगा। 19 अप्रैल को वोटिंग के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 20 अप्रैल से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू होगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ट्रांसपोर्टेशन की कमी के चलते निजी स्कूल संचालकों ने लिया 17 अप्रैल से स्कूल बंद करने का निर्णय

 

हल्द्वानी शहर के निजी स्कूल संचालकों ने आज (17 अप्रैल) से स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि स्कूल की अधिकांश बसें लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित की गई है। बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए 17, 18 और 19 अप्रैल को निजी स्कूल भी बंद रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

एमबीपीजी में भी 22 से होंगी परीक्षाएं

 

एमबीपीजी कॉलेज में चुनाव संबंधित गतिविधियां चलने के साथ ही पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। प्राचार्य डॉक्टर एनएस बनकोटी ने बताया कि कुमाऊं विवि की सभी तरह की परीक्षाएं अब कॉलेज में 22 अप्रैल से होने के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lokasbha election nainital news Private educational institutions will be completely closed from tomorrow till 20th April while government institutions will be closed after half day tomorrow till 20th April Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More