सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में तीन अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा, आशीष त्रिपाठी बने अपर निदेशक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पिछले लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे तीन अधिकारियों को सरकार ने नए साल से पहले पदोन्नति का तोहफा दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड शासन ने सूचना विभाग में 3 अधिकारियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। विभाग में इन तीनों ही अधिकारियों को प्रमोशन का इंतजार था। ऐसे में शासन ने साल 2023 की शुरुआत से ठीक पहले इन तीनों अधिकारियों के प्रमोशन का आदेश किया है। आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी को अपर निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। उपनिदेशक डॉ नितिन उपाध्याय अब संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति पा चुके हैं। इसी तरह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एलपी भट्ट को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति मिली है। ये पदोन्नतियां एक जनवरी से लागू होंगी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में इन तीनों अधिकारियों को मिली पदोन्नतियों के बाद जिम्मेदारियों में भी जल्द बदलाव होगा। उधर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ashish Tripathi became Additional Director dehradun news Promotion gift to three officers in Information and Public Relations Department Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More