कयासों पर लगा विराम भाजपा में ही रहेंगे मंत्री हरक सिंह और विधायक काऊ

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। कल रात से लगातार लग रहे कयासों पर विराम लग गया है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत इस्तीफा नहीं देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार हरक सिंह रावत नाराज नहीं हैं और इस्तीफे का सवाल ही नहीं बनता। वहीं, विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस बात का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज के लिए जल्द शासनादेश जारी होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  जमीन अपने नाम करवाने को लेकर पिता की हत्या कर उसे आत्महत्या दर्शाने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 


विधायक काऊ के अनुसार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने बीती रात मंत्री रावत से बातचीत की। इस दौरान डॉ रावत की पार्टी के केंद्रीय नेताओं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कराई गई। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार मेडिकल कालेज के जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया। बता दें कि शुक्रवार को उन्होंने इस्तीफे की धमकी देकर कैबिनेट बैठक छोड़ दी थी। वे कोटद्वार मेडिकल कालेज से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं लागने से नाराज बताए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति के ब्लाइण्ड मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की मंत्री पद से इस्तीफे की धमकी ने भाजपा में हलचल बढ़ा दी। उधर, रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के भी भाजपा छोड़ने की चर्चा रही, लेकिन देर रात उन्होंने इससे इन्कार किया। काऊ ने कहा कि वह भाजपा के अनुशासित सिपाही हैं। काऊ को हरक सिंह के करीबियों में माना जाता है। देर रात इस राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया। भाजपा के कई केंद्रीय नेताओं ने भी उनसे बात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात हरक सिंह रावत से बात की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें khabarsachhai@gmail.com पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“साथी हाथ बढ़ाना” सेवा समिति द्वारा ग्यारह निर्धन कन्याओं का कराया गया सामूहिक विवाह 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। सामाजिक संस्था “साथी हाथ बढ़ाना” सेवा समिति द्वारा गुरुवार (आज) ग्यारह निर्धन कन्याओं का हीरा नगर स्थित उत्थान मंच गोल्ज्यू मन्दिर के प्रांगण में पूरे रिती रिवाज से विवाह सम्पन्न किया गया, जिनमें 11 जोड़े शामिल हुए।      सभी जोड़ों को […]

Read More
उत्तराखण्ड

जमीन अपने नाम करवाने को लेकर पिता की हत्या कर उसे आत्महत्या दर्शाने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। पुलिस ने पिता की जमीन अपने नाम करवाने को लेकर आत्महत्या करने की साजिश दर्शाते हुए पिता की हत्या कर फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।   झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित झबरेड़ी […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति के ब्लाइण्ड मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के बसन्त बिहार क्षेत्र में हुये बुजुर्ग व्यक्ति के ब्लाइण्ड मर्डर केस का दून पुलिस ने आज खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने बसन्त बिहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बताया गया है कि किराये पर कमरा देखने […]

Read More