भू-स्खलन और पहाड़ी दरकने की आशंका के बीच क्वारब मार्ग 29 मई से अगले आदेशों तक बंद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। पहाड़ की सबसे व्यस्त और संवेदनशील सड़कों में शामिल अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित क्वारब क्षेत्र एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। लगातार भू-स्खलन और पहाड़ी दरकने की आशंका के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए क्वारब मार्ग को 29 मई 2026 से अगले आदेशों तक पूरी तरह बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन के इस निर्णय के बाद कुमाऊं की लाइफलाइन माने जाने वाले इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले हजारों यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब यात्री बसों और हल्के वाहनों की आवाजाही क्वारब बाईपास मार्ग से कराई जाएगी। वहीं भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। भारी वाहन अब अल्मोड़ा–विश्वनाथ–शहरफाटक राज्य मार्ग-13 तथा खैरना–रानीखेत मार्ग से होकर गुजरेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

दरअसल बीते कुछ समय से क्वारब क्षेत्र में पहाड़ी के लगातार खिसकने और सड़क के नीचे धंसाव बढ़ने की घटनाएं सामने आ रही थीं। कई जगह सड़क पर दरारें पड़ने और मलबा गिरने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद सुरक्षा को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की जान जोखिम में डालकर मार्ग को खुला रखना उचित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

क्वारब मार्ग बंद होने से सबसे अधिक असर अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और आसपास के पर्वतीय जिलों से हल्द्वानी आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। पर्यटन सीजन और गर्मियों की छुट्टियों के बीच इस फैसले से यात्रा का समय बढ़ सकता है। खासकर मालवाहक वाहनों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिससे परिवहन लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Almora News. Amid the fear of continuous landslides and hill cracks Amid the fear of landslides and hill cracks the administration has closed the Kwarbh road from May 29 till further orders. उत्तराखण्ड न्यूज the Kwarbh road has been closed from May 29 till further orders. Uttarakhand News अल्मोड़ा न्यूज प्रशासन ने क्वारब मार्ग को 29 मई से अगले आदेशों तक किया बंद लगातार भू-स्खलन और पहाड़ी दरकने की आशंका

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More