पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में चुनौती को तैयार पीड़िता

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

द्वाराहाट। विधायक महेश नेगी मामले में पुलिस की तरफ से कोर्ट में दाखिल अंतिम  रिपोर्ट को पीड़िता चुनौती देगी। पीड़िता  के अधिवक्ता ने कहा कि वे इस रिपोर्ट को स्वीकार नहीं करेंगे। जब तक बच्ची और विधायक की डीएनए जांच नहीं होती, लड़ाई जारी रहेगी। हाल ही में इस मामले में पीड़िता की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई थी। तब, कोर्ट को बताया गया कि पुलिस ने जांच पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

विधायक पर लगे आरोप सही नहीं हैं। इसलिए पुलिस अंतिम रिपोर्ट भेज रही है। दूसरी ओर, पीड़िता के अधिवक्ता एसपी सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट में जो शपथपत्र दिया गया है, उसमें पांच नवंबर को अंतिम रिपोर्ट भेजने की बात कही गई है। लेकिन, यह रिपोर्ट अब तक कोर्ट नहीं पहुंची है। डीएनए बिना कैसे बंद कर दिया केस। पीड़िता के अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस ने ही कोर्ट से बच्ची और विधायक की डीएनए जांच की अनुमति ली थी। लेकिन, अब तक विधायक और बच्ची की डीएनए जांच नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस ने किस तथ्य के आधार पर इस मामले को बंद कर दिया? वहीं, पीड़िता ने कहा कि द्वाराहाट विधायक महेश नेगी को आगामी चुनाव में टिकट मिला तो वे बेटी को साथ लेकर ‘मम्मी मेरे पापा कौन’ स्लोगन के साथ उनके खिलाफ प्रचार करेंगी। कहा कि वह बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Dwarahat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More