राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने 22 जनवरी श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने को सीएम को लिखा पत्र  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए राज्य में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का सरकार से आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

राज्यसभा सदस्य बंसल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्तराखंड समेत पूरे विश्व में भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। पूरा विश्व इस समय राममय है। आस्था और विश्वास का यह महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति 22 जनवरी को रामलला को विराजमान होते देखने को उत्सुक है और इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। देवभूमि उत्तराखंड के निवासियों के मन में सनातन बसा है। ऐसे में 22 जनवरी को यहां सार्वजनिक अवकाश घोषित कर उत्तराखंड से भी विशेष संदेश अयोध्या धाम जाना चाहिए। उत्तराखंड का संपूर्ण जनमानस और रामभक्त इस पावन पुण्य आयोजन का साक्षी बने, इसमें सार्वजनिक अवकाश के माध्यम से सरकार का सहयोग अपेक्षित है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Rajya Sabha member Naresh Bansal wrote a letter to the CM to declare 22 January a public holiday in the state on the occasion of Shri Ram Pran Pratishtha Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More