हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम में काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा रमणिका जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
रमणिका ने विषयवार प्रदर्शन में अंग्रेज़ी में 100, सामाजिक विज्ञान में 99 तथा अतिरिक्त विषय इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100 अंक प्राप्त किए। इस उल्लेखनीय परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
बताते चलें कि रमणिका के पिताजी मनमोहन जोशी इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता, माता नीलम जोशी निर्मला कॉन्वेंट विद्यालय में अध्यापिका हैं।रमणिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, दादा-दादी, माता-पिता एवं चाचा-चाची के मार्गदर्शन को बताते हुए कहा कि वह सिविल सेवाओं के माध्यम से समाज, विशेष रूप से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
रमणिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक दीपक बलूटिया, डॉ. गीतिका बलूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]