सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर ब्लॉगर बिरजू मयाल को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर लोगों को बदनाम करने, धमकाने और अवैध वसूली में लिप्त ब्लॉगर बिरजू मयाल को रामनगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रामक आरोप लगाकर आम जनता और स्थानीय लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उसके खिलाफ लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27जुलाई 2025 को रामनगर थाने में तीन अलग-अलग व्यक्तियों ने बिरजू मयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।राकेश नैनवाल निवासी ग्राम ढिकुली ने बताया कि आरोपी ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।इस पर FIR संख्या 279/25, धारा 351(3)/352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।दिनेश मेहरा निवासी शिवलालपुर रामनगर ने बताया कि आरोपी ने ₹10,000 की अवैध मांग की और न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 280/25 धारा 308(2)/351(3)BNS के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। भरतपुरी, रामनगर निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि 13जुलाई को एक घरेलू विवाद में हस्तक्षेप करने पर बिरजू मयाल ने उन्हें गालियां दीं, धमकाया और छेड़छाड़ की। इस आधार पर FIR संख्या 281/25, धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

पुलिस के अनुसार बिरजू मयाल लगातार सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहा था। वह तथ्यों की पुष्टि किए बिना लोगों पर झूठे आरोप लगाता, बदनाम करता और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश करता। कई बार वह जान से मारने की धमकी देकर लोगों को डराता और ब्लैकमेल करता था। इन गंभीर मामलों को देखते हुए पुलिस ने 27 जुलाई 2025 को रामपुर रोड हाइवे स्थित मंडी गेट के पास से बिरजू मयाल पुत्र उमेद मयाल निवासी नाथूझाला कोटाबाग को गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान भी उसने अपने अपराध स्वीकारे हैं। बिरजू मयाल पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

रामनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह, धमकी या वसूली करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested by Ramnagar police Blogger Birju Mayal Blogger Birju Mayal arrested by Ramnagar police for misuse of social media Misuse of social media ramnagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ब्लॉगर बिरजू मयाल रामनगर न्यूज रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार सोशल मीडिया का दुरुपयोग

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More