शहर में बेतरतीब खुदी सड़कों ने अब ली 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां बेतरतीब खुदी सड़कों और आबादी वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही के बीच रविवार को पनचक्की रोड अंबिका विहार क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी सुरेश चंद्र पांडे(70) रविवार दोपहर रानीबाग से एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क के किनारे से गुजरते समय वह पास से निकल रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेश चंद्र पांडे ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन दुर्घटना के दौरान हेलमेट दूर जा गिरा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे पहले भी सड़क पर खुदा गड्डा एक मासूम की जान ले चुका है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। 

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए इसके लिए यूएसडीडीए को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के लिए जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं, जिन्हें अब तक ठीक नहीं किया गया है। कई बार शिकायत और सूचना देने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से अधूरा कार्य और गहरे गड्ढों के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि यही अव्यवस्था इस हादसे का मुख्य कारण बनी।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे और शहर में खुदी पड़ी सड़कों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर नाराजगी जताई। विधायक ने सोमवार को इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा भी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news haphazardly dug road has taken the life of an elderly man haphazardly dug roads in the city The haphazardly dug roads in the city have now taken the life of a 70-year-old man uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज बेतरतीब खुदी सड़क ने ली बुजुर्ग की जान शहर में बेतरतीब खुदी सड़के हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More