चीन सीमा से लगे गांवों का राशन ठेकेदार के गोदाम में बन्द

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुनस्यारी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के ठेकेदार की लापरवाही के कारण मल्ला जोहार व रालम के 13 गांवों के लोग राशन के एक – एक दाने के लिए तरस रहे है। दो माह पूर्व गोदाम से जारी 90 कुतंल गेहू तथा 125 कुतंल चावल राशन को अवैध रूप से लीलम, बोगड्यार, लास्पा में रखा गया है।जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिलाधिकारी आनंद स्वरुप को शिकायती पत्र भेजकर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर हैलीकॉप्टर से बुर्फू के लिए राशन भेजने की मांग की है।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/11/demonstration-of-youth-for-the-demand-of-local-including-land-law/

बताते चले कि मुनस्यारी के मल्ला जोहार के 12 तथा रालम के एक गांव में इन दिनों सैकडों परिवार माइग्रेशन के लिए गये है। इस क्षेत्र में राशन की प्राईवेट दुकाने नहीं है। सरकारी राशन की व्यवस्था पर ही सभी निर्भर रहते है। दो माह का निशुल्क राशन के साथ ही विभाग के ठेकेदार को उक्त राशन में अधिकांश राशन 12 से 14 मई 2021 को मुनस्यारी से बुर्फू ले जाने के लिए मिल गया था। निविदा के नियमों के अनुसार ठेकेदार को मुनस्यारी गोदाम से राशन मिलने के बाद उसे बुर्फू गोदाम तक पहुंचाना होता है। इस ठेकेदार ने राशन को सीधे गोदाम से गोदाम न पहुंचाकर लीलम, बोगड्यार में अपने निजी गोदामों में डैंप कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

मुनस्यारी से 55 किमी की दूर्गम पैदल यात्रा के बाद यह क्षेत्र शुरु होता है। भारत का अंतिम गांव मिलम की दूरी तहसील मुख्यालय से 75 किमी दूर है। जहां से राशन लेने के लिए मुनस्यारी बाजार आना संभव नहीं है। पहली बार राशन का यह अकाल जैसा बना हुआ है। इसके लिए ठेकेदार प्रथम दृष्ट्रि से दोषी पाया गया है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बीते जून माह के प्रथम सप्ताह में ही राशन की किल्लत तथा इस अव्यवस्था की शिकायत कर दी थी। उसके बाद भी प्रशासन तथा विभाग न राशन पहुंचा सके न ही ठेकेदार के खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही ही कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

तहसील प्रशासन ने अपने नायब तहसीललार भुवन वर्मा को बुर्फू भेजा था। उन्होंने भी बोगड्यार में अवैध गोदाम में राशन रखा हुआ देखा।  मर्तोलिया ने कहा कि राशन बुर्फू गोदाम के लिए निर्गत होने के बाद समय पर सीधे गोदाम टू गोदाम क्यों नहीं पहुंचा। मर्तोलिया ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मल्ला जोहार व रालम के गांवो के लिए राशन हैली से भेजने, ठेकेदार को काली सूची में दर्ज करने तथा नयी निविदा आंमत्रित कर नये ठेकेदार को घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि तत्काल प्रभाव से कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More