प्रेरणास्रोत बनी रेखा पाण्डे, परिवहन मंत्री ने दी बधाई व शुभकामनाएं  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। उत्तराखंड की मातृशक्ति किसी से कम नहीं है। देश की सुरक्षा से लेकर समाज के हर क्षेत्रों में महिलाएं अपना लोहा मनवा रही हैं। अब ऐसी ही पहाड़ की एक बेटी हैं रेखा पाण्डे, जिन्होंने टैक्सी चालक बन चुनौतियों को मुंहतोड़ जवाब देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा पाण्डेय बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र के भेटा गांव की रहने वाली हैं, जिनका ससुराल रानीखेत के ताड़ीखेत में स्थित है। रेखा लोहनी पाण्डेय टैक्सी ड्राइवर का काम पिछले 2 महीने से कर रही हैं। रेखा पाण्डेय उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर होंगी।टैक्सी चालक रेखा के पति मुकेश चंद्र पाण्डेय का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से जिम्मेदारी खुद पर ली है, हालाँकि अब पति का स्वास्थ्य सामान्य है, वह प्रतिदिन टैक्सी रानीखेत से हल्द्वानी तक बुकिंग पर चलाती हैं। रेखा ने बताया की उन्होंने डबल एम.ए के साथ मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) और (LLB) तक की पढ़ाई की है। जहां चुनौतियों के आगे अधिकांश लोग हार जाते हैं, वही रेखा ने चुनौतियों से मुकाबला कर नया इतिहास रच डाला है। राज्य के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने भी उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर रेखा पाण्डे से फोन पर बात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंत्री दास ने रेखा पांडे को महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Rekha Pandey became a source of inspiration Transport Minister congratulated and wished Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More