जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन, लंबी बीमारी के चलते कोकिला बेन अस्पताल में चल रहा था उपचार 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता ।

गेठिया/ भवाली। पाकिस्तान के साथ दो युद्धों में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर के तौर पर जंग में उतरने वाले पायलट बाबा का मंगलवार को निधन हो गया। जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे, इसलिए उन्हें पायलट बाबा के नाम से प्रसिद्धि मिली। पायलट बाबा के इंस्टा अकाउंट पर लिखा गया ओम नमो नारायण, भारी मन से और अपने प्रिय गुरुदेव के प्रति गहरी श्रद्धा के साथ, दुनिया भर के सभी शिष्यों, भक्तों को सूचित किया जाता है कि हमारे पूज्य गुरुदेव महायोगी पायलट बाबाजी ने आज महासमाधि ले ली है। उन्होंने अपना नश्वर शरीर त्याग दिया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

महायोगी पायलट बाबा उम्र 90 वर्ष लंबी बीमारी के चलते आज दोपहर के समय मुंबई स्थित कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मृत्यु का समाचार सुनते ही समूचे भारत में जहां-जहां उनके अनुयायी एवं भक्तों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। खबर सुनते ही गेठिया स्थित आश्रम में तुरंत पूजा पाठ आदि का सब कार्यक्रम बन्द कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में मृत्यु का दुखद समाचार सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लोग बाबा को याद करते ही फूट-फूटकर रो रहे हैं। महंत सिद्धार्थ गिरी ने बताया कि बाबा के पार्थिव शरीर को मुंबई से हरिद्वार स्थित उनके आश्रम में भक्तों के दर्शन के लिए लाया जा रहा है। जहां उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के उपरांत समाधि दी जाएगी। देश विदेश से उनके भक्त एवं अनुयायी उनके दर्शनार्थ हरिद्वार पहुंचने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gethia/Bhawali News Pilot Baba passed away Renowned saint and Mahamandaleshwar Pilot Baba of Juna Akhara passed away uttarakhand news was admitted in Kokila Ben Hospital due to long illness. demise was undergoing treatment in Kokila Ben Hospital due to long illness

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More