भूस्खलन से ध्वस्त हुई नैनीताल-भवाली सड़क पर पोकलैंड और जेसीबी से सड़क कटाई के साथ शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जिला प्रशासन ने पोकलैंड मशीन से भवाली में नैनीताल मार्ग पर भूस्खलन से ध्वस्त हुई सड़क को नए सिरे से बनाना प्रारंभ कर दिया है। पिछले 3 दिन से लगातार मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद जिला अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने आज 31 जुलाई से जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाकर सड़क कटाई कार्य शुरू क्या दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

बताते चलें कि नैनीताल जिले में शुक्रवार को लगातार हो रही बरसात की वजह से भवाली नैनीताल मार्ग भारी भूस्खलन की वजह से बंद हो गया था। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग प्रयासरत है कि हल्के वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग को शीघ्र ही खोला जा सके। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पोकलैंड मशीन लगाकर कर कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में

जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम की गतिविधियों, आईटीआई की सुरक्षा के दृष्टिगत लोनिवि भवाली द्वारा कार्य किया जा रहा हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि भवाली दीपक गुप्ता स्वयं मौके पर अपनी टीम के साथ मौजूद रहकर कटिंग का कार्य करवा रहे है। उन्होंने बताया कि हल्के वाहनों के लिए मोटरमार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Road construction work started with road cutting from Pokeland and JCB on Nainital-Bhowali road which was destroyed by landslide Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More