दो लाख रुपये और दो बच्चों को साथ लेकर लुटेरी दुल्हन फरार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। रूद्रपुर में गजब का मामला सामने आया। जब शादी के बाद नहीं बल्कि चार साल बाद दो बच्चे और दो लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। यह उसकी दूसरी शादी थी। इससे पहले वह पहले पति को भी छोड़कर आयी है। पूरा मामला खुलने के बाद युवक न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

जानकारी के अनुसार रूद्रपुर के प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देने हुए कहा कि 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी सुबह दो पुत्रों व घर में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई। आरोप है उसकी पत्नी के साथ उसकी मां, पिता व बहन व अन्य भी मिले हुए हैं। युवक का कहना है कि उसके साथ विवाह से पहले उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। वहां भी शादी के बाद वह नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी। इस मामले में उसके परिवार के सारे लोग उसके साथ मिले हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक ने बताया कि उसक चार साल पहले महिला से विवाह हुआ था। वह बिजली का काम करता है। इसी दौरान महिला से उसकी मुलाकात हुई। महिला ने उसे बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह महिला के झांसे में आ गया। महिला का पहले एक पुत्र था एक पुत्र उससे शादी करने के बाद हुआ। युवक का आरोप है कि जब उसे महिला के परिजनों से बात की तो उसे जेल भिजवाने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Robber bride absconded with two lakhs and two children rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More