हाईकोर्ट और राज्य निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ सरिता की सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम अपील

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के जिला पंचायत वार्ड भुत्सी से पूर्व में निर्विरोध विजेता घोषित की गई भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता नकोटी ने हाईकोर्ट और राज्यनिर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

 

उन्होंने बताया कि जब निर्वाचन अधिकारी किसी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र निर्गत कर देता है तो उसे निर्वाचन समाप्त होने के बाद ही चैलेंज किया जाता है। सरिता ने बताया कि उनके एसएलपी (स्पेशल लीव पिटिशन) सुप्रीम कोर्ट में लिस्टेड हो गई है। जल्द ही उस पर सुनवाई होगी। कहा कि उन्हें कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। बताया कि जब रिटर्निंग आफिसर ने विपक्षी प्रत्याशी का नो ड्यूज प्रमाणपत्र अवैध करार दे दिया है, कैसे यह प्रमाणपत्र अब वैध हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

नामांकन नियमावली में स्पष्ट उल्लेख है कि नो ड्यूज प्रमाणपत्र सक्षम अधिकारी की ओर से निर्गत किया जाना जरूरी है। जबकि विपक्षी उम्मीदवार का नो ड्यूज प्रमाण पत्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जारी किया था। यह भी बताया कि इलेक्शन पिटिशन चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दायर की जाती है। उनके पास आरओ का दिया जीत का प्रमाणपत्र मौजूद है।हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि हाईकोर्ट के निर्णय और राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद सीता देवी को चुनाव चिह्न देने के चलते वह भी चुनाव मैदान में उतरेंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: new tehri news Sarita's Supreme Appeal in Supreme Court against the decision of High Court and State Election Commission uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नई टिहरी न्यूज सरिता की सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम अपील हाईकोर्ट और राज्य निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More