उफनाते नाले में बही स्कूल बस, बस में सवार चालक-परिचालक को निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। तेज बारिश और बरसाती नालो के उफान पर होने से उत्तराखंड में जगह-जगह दुर्घटनाएं देखने को मिल रही है। चंपावत के पहाड़ी क्षेत्र में कल रात से हो रही बारिश के चलते किरोड़ा नाला उफान पर है। किरोड़ा नाले के तेज बहाव में आज सुबह एक स्कूल बस बह गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार (आज) सुबह स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी कि किरोड़ा नाले के तेज बहाव में बह गई। बस में केवल चालक व क्लीनर थे। दोनों को आसपास के लोगों और कांवड़ियों ने बचाया। स्कूल बस को जेसीबी से निकाला जा रहा है। बस एमडीएम स्कूल की बताई जा रही है। किरोड़ा नाला अपने रौद्र रूप में बह रहा है। इस वजह से ग्रामीण, स्कूली बच्चों व शिक्षक कर्मचारी नाले के पास फंसे हुए हैं। बताते चलें स्थानीय लोग बरसात में रौद्र रूप लेने वाले इस किरोड़ा नाले में पुल बनाए जाने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। जिससे हर साल बरसात में पूर्णागिरि रोड के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news School bus in the booming drain the driver and operator of the bus were rescued Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च मौसम विज्ञान […]

Read More