देर रात्रि रास्ता भटके उत्तर प्रदेश के चार कावड़िओं को  एसडीआरएफ ने सही सलामत पहुंचाया धर्मशाला

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कांवड़ लेने आने वाले कांवड़िए हर रोज भटक जा रहे हैं। कल रात फिर उत्तर प्रदेश के चार कावड़िए रास्ता भटक गए। आधी रात को एसडीआरएफ ने उन्हें सही सलामत पहुंचाया।

बुधवार (कल) 12 जुलाई देर रात्रि थाना सोनप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि केदारनाथ पौराणिक मार्ग पर 04 कावड़िये रास्ता भटक गए है, जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल सर्चिंग अभियान आरम्भ किया गया। मूसलाधार बारिश, घनघोर अंधकार और घने जंगल। ऐसी तमाम चुनौतियों को परास्त कर एसडीआरएफ जवानों द्वारा कई किलोमीटर पैदल चलकर जंगल में 04 कावड़ियों को ढूंढ निकाला व चारों कांवडियों को रेस्क्यू कर सकुशल, त्रिजुगीनारायण काली कमली धर्मशाला सुरक्षित पहुंचाया गया। कावड़ियों द्वारा एसडीआरएफ को बताया गया कि चारो उत्तरकाशी से होते हुऐ पंवाली कांठा मार्ग से होते हुए केदारनाथ की ओर जा रहे थे व देर रात्रि होने के कारण जंगल में रास्ता भटक गये। इनमें बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के जौनी सिंह उम्र 51, कौशल प्रधान उम्र 45, राजपाल सिंह उम्र 55 व कृष्ण कुमार उम्र 33 शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudraprayag news SDRF brought four Kavadis SDRF brought four Kavadis of Uttar Pradesh safely to Dharamshala after they lost their way late at night Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देशमौसम विज्ञान केंद्र के […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More