एसडीआरएफ ने खाई में गिरी महिला को रेस्क्यू कर दिया जीवनदान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के आगमन के आगमन के साथ ही सुगम और सुरक्षित यात्रा की चुनौती पर खरे उतरने के लिये एसडीआरएफ निरन्तर प्रयन्तशील है। जिसका ज्वलन्त उदाहरण शनिवार (आज) केदारनाथ धाम में देखने को मिला है। 

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह केदारनाथ धाम में एक महिला सीधुबाई महादेव निवासी-महाराष्ट्र, उम्र-71 वर्ष, भैरो गधेरे के पास घोड़े से धक्का लगने के कारण 50 मीटर नीचे खाई में गिर गयी थी।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक्त गंवाए तुरन्त खाई में उतरकर बुज़ुर्ग महिला को रेस्क्यू कर पिग्गी बैक के माध्यम से 50 मीटर मुख्य मार्ग पर लाया गया। रेस्क्यू टीम के पैरामेडिक द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान करने के तदुपरान्त घायल बुज़ुर्ग को 2 किलोमीटर स्ट्रेचर के माध्यम से बेसकेम्प हॉस्पिटल पहुंचाकर उचित उपचार दिलाया गया। एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक मनोज रावत ने बताया कि अब महिला की हालत ठीक है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More