पुरोला तहसील से हटी धारा 144, पुरोला सहित यमुना घाटी में खुले सभी बाजार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। पुरोला में उपजे विवाद के और विभिन्न संगठनों ने द्वारा 15 जून को पुरोला में महापंचायत के एलान के बाद जिला प्रशासन ने पुरोला तहसील में 14 जून से 19 जून तक धारा 144 लगा दी थी। लेकिन अब क्षेत्र में शांति के माहौल पर धारा 144 को हटा दिया है। वहीं प्रशासन ने आगे भी इसी प्रकार का सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है। 

बताते चलें कि पुरोला में उपजे विवाद के बाद नगर सहित जनपद में अन्य बाजारों में प्रदर्शन देखने को मिला था। विभिन्न संगठनों ने 15 जून को पुरोला में महापंचायत का एलान कर दिया था। डीएम, एसपी सहित पूरे प्रशासनिक अमले ने पुरोला में अलग-अलग दिनों में सभी समुदाय के लोगों के साथ शांति बैठक की। हिंदूवादी संगठन महापंचायत करवाने को लेकर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 जून से 19 जून तक पुरोला तहसील में धारा 144 लगा दी थी। इसके बाद विभिन्न संगठनों ने महापंचायत स्थगित कर दी। 15 जून को धारा 144 के विरोध में पुरोला सहित बड़कोट और नौगांव के बाजार बंद रहे। इस दौरान नौगांव में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन भी देखने को मिला। शुक्रवार को तीनों बाजार शांतिपूर्ण तरीके से खुले। एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए शाम चार बजे धारा 144 हटा दी गई है। आगे भी सभी लोगों से सौहार्द और शांति बनाने की अपील की गई है। पुरोला में नाबालिग को भगाने की कोशिश मामले में उपजे विवाद के 22 दिन बाद पुरोला नगर में माहौल शांतिपूर्ण रहा। शनिवार से पुरोला में समुदाय विशेष की छह दुकानें खुल जाएंगी। समुदाय विशेष के व्यापारियों ने इस संबध में एसडीएम, पुलिस और व्यापार मंडल को ज्ञापन दिया है। वहीं व्यापार मंडल का कहना है कि दुकानें खुलने पर उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: all markets open in Yamuna Valley including Purola Purola news Section 144 removed from Purola tehsil Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More