वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पाण्डे ने की 59 विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी, बोले लम्बे समय से पार्टी के प्रति रहा हूं निष्ठावान

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता

पत्रकार वार्ता के दौरान मंच पर आसीन लोग

हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश चन्द्र पांडे ने 2022 के विधान सभा चुनाव में हल्द्वानी विधान सभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश की है। कहा कि है कि वह लंबे समय से भाजपा के प्रति निष्ठावान एवं समर्पित रहे हैं और जनसमस्याओं को भी उठाते रहे हैं। जिसे देखते हुए उन्हें 59 विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी से विधायक का टिकट मिलने पर वह निश्चित ही जीत भी हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

भाजपा नेता पाण्डे ने कहा कि वह इस संदर्भ में पार्टी प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत करा चुके हैं और केन्द्रीय नेतृत्व तक भी अपनी बात रखेंगे। यहां निजी रेस्तरां में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा नेता हरीश चन्द्र पांडे ने कहा कि वह अप्रैल 1980 संगठन की स्थापना से लेकर अब तक विभिन्न पदों पर रहकर काम करते आ रहे हैं। साथ ही वह जनता की समस्याओं के समाधान को भी सदैव तत्पर रहे हैं। जिसे देखते हुए वह हल्द्वानी विधान सभा सीट से विधायक के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को छलने के साथ प्रदेश का नाम उत्तरांचल से उत्तराखंड करके सरकारी धन का दुरूपयोग करने के साथ ही बेरोजगारी को हथकंडा बनाकर युवाओं को गुमराह किया हैं। जबकि 24 हजार पदों पर सरकार ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं संचालित करने के साथ ही देश व प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है, जिसे देखकर विपक्षी बौखला गये हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा पुनः सत्ता में काबिज होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, सुनील बमेठा, ब्यवसायी प्रेम मदान, सुभाष गुप्ता, बिपिन बलुटिया, भाजपा नेता उमेश सैनी व कर्नेल सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More